पंजाब के चुनाव में कैसे हिस्सा ले रही है बसपा, किससे होगा गठबंधन? पार्टी प्रभारी ने बताईं ये बातें
चंडीगढ़। पंजाब चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस समेत शिअद, भाजपा, संयुक्त समाज मोर्चा और बहुजन समान पार्टी (बसपा) आदि पार्टियां अपने-अपने स्तर पर जुट गई हैं। इनमें बसपा की सुप्रीमो मायावती वो नेता हैं, जिन्होंने अभी रैलियां नहीं की हैं। हालांकि, बसपा के पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल का कहना है कि, उनकी दलितों पर खासी पकड़ है। बेनीवाल ने चुनावी तैयारियों पर कहा कि, बसपा शिअद से समझौते के अनुरूप मैदान में होगी।

बसपा ने कहा- हमें मिलेगा दलितों का समर्थन
रणधीर बेनीवाल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस द्वारा बनाए गए नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बेशक लोकप्रिय हैं..लेकिन बसपा का जनाधार पहले से ही काफी ज्यादा है। बकौल बेनीवाल, चन्नी को कुछ माह के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाकर दलितों को समर्थन हासिल करने की कोशिश की है, और यह मुख्यमंत्री बेशक दलित वर्ग से संबंध रखते हैं, मगर इसलिए कुछ कांग्रेस के नेता भी उन्हें दिल से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

बसपा के दो प्रत्याशियों में होगा बदलाव, 22 को बड़ा ऐलान
बहुजन समान पार्टी (बसपा) के पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि, हमारी पार्टी की परंपरा है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने तक उम्मीदवार घोषित नहीं करती। माना जा रहा है कि, बहुजन समान पार्टी (बसपा) राज्य में शिअद से समझौते के तहत 20 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। इस बारे में पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि, इस पर अंतिम फैसला 21 जनवरी को लिया जाएगा और फिर उसके अगले दिन 22 जनवरी को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि, हमारी पार्टी में टिकटों के लिए किसी तरह का लेन-देन नहीं होता।

पंजाब में 117 है सीटों का कुल आंकड़ा
इस राज्य में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। पिछली बार यहां कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ा। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 112 सीटों पर चुनाव लड़ा। लोकइंसाफ पार्टी ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 2 सीटों पर जीत मिली। शिअद ने 94 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उसे 15 सीटें मिलीं। इसके अलावा भाजपा की यहां करारी हार हुई। भाजपा के प्रत्याशी 23 सीटों पर चुनाव लड़े थे। 3 सीटों पर जीत मिली। बसपा को 2017 के चुनाव में 1.5% वोट मिले।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications