पुणे-बेंगलुरू राजमार्ग पर भीषण हादसा, एक परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत

Kolhapur News, कोल्हापुर। पुणे-बेंगलुरू (Pune-Bengaluru) राजमार्ग पर तवंडी घाट के पास भीषण हादसा हुआ है। हादसे में एक परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा शनिवार की देर शाम को हुआ है। सभी मृतक कोल्हापुर जिले के कागल तहसील के मुरगुड के रहने वाले थे।

Six family members dead in Accident on Pune-Bangalore Highway

जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिलावर बापूसाहब जमादार अपने परिवार के साथ कार से कर्नाटक (Karnataka) के बेलगावी जा रहे थे। शाम पांच बजे उसी दिशा में जा रहे एक ट्रक का टायर फट गया। जिससे ट्रक असंतुलित होकर उनकी कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस को कार शव निकाले में काफी दिक्कत हुई। बता दें कि कार की बॉडी को काटकर सभी शवों को बाहर निकाला गया।

हादसे में दिलावर बापूसाहब जमादार (64), उनकी पत्नी रेहाना (58), बेटा जुनैद (29), दूसरा बेटा मोहसिन, बहू आफरीन और पोता अयान (सात) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही रिश्तेदारों और परिवारजनों में शोक की लहर फैल गई। जुनैदखान अपने परिवार के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम के लिए बेलगांव जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+