शादी में फोटो खिंचवाना महिला को पड़ा महंगा, 8 लाख से धोना पड़ गया हाथ

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में शादी समारोह में रिश्तेदारों के साथ फोटो खिंचवाना काफी महंगा पड़ा। अपना पर्स स्टेज के पास रख फोटो खिंचवाने के लिए गई महिला का पर्स चोरी होने की घटना घटी। पर्स में पौने आठ लाख रुपए रखे हुए थे। यह घटना कासारवाडी स्थित गंधर्व रीमा लॉस में रात करीब नौ बजे घटी।

Purse with 8 lakhs of ornaments theft in Pune

इस मामले में रामचंद्र गणपतराव झरकर (59, सदाशिव पेठ) ने भोसरी पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। झरकर अपनी पत्नी के साथ कासारवाडी में गंधर्व रीमा लॉस में शादी के लिए गए थे। शादी होने के बाद खाना खाने के लिए बैठे थे। इस दौरान रिश्तेदारों ने उन्हें फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर बुलाया था। तब उनकी पत्नी ने हाथ में रखी पर्स को स्टेज के पास साइड में रख दी थी और फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर गई थी।

फोटो खिंचवाने के बाद वापस आने पर उन्हें जगह पर पर्स नहीं दिखायी दी। उन्होंने अपना पर्स सब जगह ढूंढा पर नहीं मिला। आखिरकार उन्होंने भोसरी पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत की।

पर्स में 4 तोला नेकलेस, 6 तोला नेकलेस, 10 तोला चेन हार, 35 तोला बाजू बंध, 41 ग्राम का गंठण, डेढ़ तोला का कर्णफूल, दो मोबाइल, कुल मिलाकर करीब 8 लाख रुपए का माल था। वहां सीसीटीवी नहीं था, पुलिस शादी समारोह में निकाले फोटो और वीडियो शूटिंग की सहायता से जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, घर में रह रहे चाचा की खुली पोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+