शातिर नाबालिग ने आधी रात छत के छेद से झांककर बनाया महिला का वीडियो, पति ने पकड़ा
maharashtra news, पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के घोरपडी इलाके में शिशु को दूध पिलाती महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने के जुर्म में नाबालिग हिरासत में लिया गया है। नाबालिग ने छत से झांककर महिला का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया था। महिला के पास ही लेटे हुए पति की नजर उस पर पड़ी वह घर से बाहर आया और शोर मचा दिया।

वह फौरन छत पर पहुंचा तो वहां पाया कि लड़के ने अपने मोबाइल में उन पति-पत्नी का वीडियो बना लिया था। पति ने उससे मोबाइल चेक कराने को कहा तो वह धक्का देकर भाग गया। रात गुजरने पर पीड़ित पति-पत्नी ने उस लड़के के घर शिकायत की और मोबाइल दिखवाया। उस मोबाइल में उन्हें वह वीडियो मिल गया। जिसके बाद पति ने पुलिस में कंप्लेंट कर दी। फिर पुलिस ने उस आरोपी नाबालिग को धर दबोचा।

यह मामला घोरपडी इलाके में पंचशीलनगर, लेन नं. 5 का है। जहां 22 फरवरी की रात करीब 12.15 बजे नाबालिग लड़के महिला का वीडियो बनाया। मुंढवा पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला की उम्र करीब 26 वर्ष थी। वह उस रात्रि के समय अपने पति के साथ थी और बच्चे को दूध पिला रही थी।












Click it and Unblock the Notifications