पुणे: 40 लाख फिरौती न देने पर व्यापारी की हत्या, लाश को झाड़ियों में फेंका

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यापारी की 40 लाख रुपए के लिए हत्या कर दी गई। व्यापारी का नाम ओसवाल है जिसकी लाश को मौजे शिलीम गांव की सीमा पर फेंक दिया गया था। इस हत्या की गुत्थी को पुणे ग्रामीण पुलिस की स्थानिक अपराध शाखा द्वारा सुलझा लिया गया है। पैसों की मांग पूरी न करने की वजह से व्यापारी की दो शातिर आरोपी ने मिलकर हत्या कर दी थी। दोनों ने दो दिन तक लाश को गुप्त स्थान ले जाकर छुपाकर रखा था। आरोपियों ने लाश को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

 police arrested two man for killing businessman in pune

आरोपियों का नाम महेंद्र शांताराम बोडके व अजय प्रदीप बारमुख को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार व्यापारी रिकबचंद रायचंद ओसवार स्वारगेट से लापता हो गए थे। पुलिस ने बताया कि व्यापारी 10 जनवरी से लापता था। उसके बाद लाश 13 जनवरी को भोर पुलिस स्टेशन अंतर्गत मौजे शिलीम गांव के इलाके में नाणे दांड इलाके में तुकाराम डेरे की जमीन पर मिली थी। दोनों ने हाथ को सीने के पास रस्सी से बांधकर व मुंह में रुमाल बांधकर फेंक दिया था। उसके बाद इस मामले में भोर पुलिस स्टेशन के पुलिस पाटिल ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी। अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पद्माकर घनवट ने जांच कर इस हत्या की गुत्थी सुलझाई।

 police arrested two man for killing businessman in pune

उसके बाद पुलिस निरीक्षक घनवट ने पुलिस उपनिरीक्षक रामेश्वर धोंडगे के मार्गदर्शन में एक स्वंतत्र जांच टीम नियुक्ति की थी। उसके बाद उन्होंने तकनीकी विश्लेषण व गोपनीय जानकारी के जरिए जांच की शुरुआत की। इस दौरान महेंद्र शांताराम बोडके व अजय प्रदीप बारमुख इन दोनों ने ओसवाल की हत्या करने की बात सामने आई। उसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ओसवाल से पैसों की मांग की थी। पैसा नहीं देने की वजह से हत्या कर दो दिनों तक लाश गुप्त स्थान में रखा गया था। लाश को ठिकाने लगाने के लिए मौजे शिलीम गांव के इलाके में झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया था।

ये भी पढ़ें-पुणे: डेढ़ लाख रु किलो बिकने वाले दुर्लभ जीव के साथ पुलिस ने पकड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+