पुणे: डेढ़ लाख रु किलो बिकने वाले दुर्लभ जीव के साथ पुलिस ने पकड़ा
Pune news, पुणे। दुर्लभ प्रजाति पेंगोलिन की ब्रिकी के लिए बेलगांव से लानेवाले एक आरोपी को भारती विद्यापीठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास 6 लाख 40 हजार रुपए कीमत के पैंगोलिन जब्त किए गए हैं। विनायक सुरेश पाऊसकर (27, बेलगांव) को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

खबरी से मिली सूचना
शुक्रवार की दोपहर पेट्रोलिंग करते समय खबरी द्वारा पुलिस सिपाही अभिजीत रत्नपारखी को जानकारी मिली थी। खबर मिली कि दो से तीन लोग कात्रज में दुर्लभ वन्यजीव पेंगोलिन की ब्रिकी करने के लिए आनेवाले हैं। उसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर कात्रज दूध डेयरी चौक के पीछे काले रंग की बोरी लेकर एक शख्स को घूमते हुए देखा था।

बोरी में मिला पैंगोलिन
उस शख्स की तलाशी लेने पर उसकी बोरी से पेंगोलिन पाए गए। प्रत्येक पेंगोलिन की कीमत प्रति किलो डेढ़ लाख रुपए है। ब्रिकी करने के लिए एसटी बस से बेलगांव से पुणे आया था। उसके बाद पेंगोलिन का वजन करने पर 4 किलो 560 ग्राम पाया गया। इस बारे में वनविभाग को जानकारी दी गई है। इस पेंगोलिन की कीमत 6 लाख 84 हजार रुपए है।

दुर्लभ जीव है भारतीय पैंगोलिन
भारत में पाए जाने वाले पैंगोलिन दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। यह जीव समूह में नहीं रहता, अक्सर यह अकेला दिखनेवाला जीव है। पैंगोलिन के मांस को दुर्लभ और गुणकारी मानने के चलते इसका काफी शिकार हुआ जिस वजह से यह जीव विलुप्ति के कगार पर है।
ये भी पढ़ें- 26 साल की लड़की ने 55 साल के प्रेमी से किया ब्रेकअप, बौखलाए आशिक ने काट दी उंगलियां












Click it and Unblock the Notifications