सुबह सत्संग सुनने के बाद करते थे चोरी की प्लानिंग, पुलिस के जाल में फंसे चोर

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में सत्संग सुनते हुए चोरी करने की प्लानिंग करने वाले बाबाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों लोग सुबह सत्संग सुनकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया करते थे। हडपसर पुलिस ने दो ढोंगी को गिरफ्तार किया है। सागर दत्तात्रेय भालेराव (21) और स्वप्निल नामदेव गिरमे (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप निरीक्षक ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए खास ट्रैप भी किया था।

police arrested two man for big theft in satsang

आरोपियों के पास से 131ग्राम सोने-चांदी के गहने, 5 टू व्हीलर, 10 मोबाइल, 2 एलसीडी टीवी , 1 कैमरा और 26 हजार रुपए कैश जब्त किया है। दोनों आरोपी को फिल्म देखकर चोरी करने का आइडिया आया था। पुलिस को दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर शक हुआ था, क्योंकि यह दोनों शातिर अपराधी हैं। और दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी के अपराध दर्ज हैं। पुलिस को जब पता चला कि दोनों आलंदी में सत्संग में शामिल हो गए हैं, तो पुलिस को शक हुआ था।

police arrested two man for big theft in satsang

पुलिस दोनों के ऊपर नज़र रखी हुई थी। यहां तक दोनों पर नजर रखने के लिए सत्संग भी अटेंड किया था। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, डीसीपी प्रकाश गायकवाड़, एसीपी सुनील देशमुख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील तांबे के मार्गदर्शन में की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+