दो साल के मासूम का अपहरण कर मांगी 10 लाख फिरौती, फिर घर के बाहर बच्चे को छोड़कर हुआ फरार

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से दो साल के बच्चे को अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। यह आरोपी बंगलों में रहने वाले बच्चों को किडनैपिंग करने की कोशिश किया करता था। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम विकास राम भवन बताया जा रहा है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन काम की तलाश में ही वह कुछ साल पहले पुणे आया था। इस बात की जानकारी क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रदीप देशपांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

police arrested a man who demanded 10 lakh after kidnapping a child

मिली जानकारी के मुताबिक, 23 मार्च की रात करीब साढ़े 8 बजे सोमनाथ धनवड़े नामक कारोबारी के दो साल के बेटे पुष्कराज को आरोपी ने वडा ची वाडी से किडनैप किया। उस वक्त बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। किडनैप करने के बाद आरोपी ने बच्चे को परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। उन्होंने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

इस बीच क्राइम ब्रांच के एसीपी समीर शेख को गोपनीय जानकारी मिली कि आरोपी मांजरी इलाके में घूम रहा, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें घटनास्थल के पास से एक डायरी मिली थी, जिसमें से एक मोबाइल नंबर मौजूद था। इस नंबर पर जब पुलिस वालों की मौजूदगी में कॉल किया गया तो आरोपी ने 10 लाख रुपए की मांग की। लेकिन आरोपी को समझ आ गया था कि पुलिस को किडनैपिंग की भनक लग गई, जिसके चलते आरोपी ने कुछ ही देर बाद बच्चे को वापिस घर के पास छोड़ दिया था।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए मांजरी से आरोपी को बुधवार की शाम गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि इससे पहले दो और बच्चों को किडनैप करने की कोशिश की थी। लेकिन रिक्शा चालक की सतर्कता की वजह से बच्चों को वह किडनैप नहीं कर सका। आरोपी ने कहा कि वह ज्यादातर बंगले में रहने वाले बच्चों पर नजर रखता था। पैसों के लिए वह बच्चों को किडनैपिंग करने की प्लानिंग किया करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+