शातिर बदमाश ने डॉक्टर की ड्रेस पहनकर की बड़ी चोरियां, चोर के पास मिलीं 30 गाड़ियां

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में शख्स द्वारा चोरी की वारदात का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बाइक चोरी करते हुए नहीं पकड़ में आने के डर से डॉक्टर की ड्रेस पहनकर एक चोर ने दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां चोरी की। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी के पास से 30 गाड़ियां जब्त की हैं। पुलिस ने बाताया कि आरोपी के खिलाफ 17 बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं।

police arrest man for many vehicle theft

दरअसल चोर डॉक्टर के लिवास में बाइक चोरी करने के लिए पुणे में प्राइवेट कार से आता था फिर बाइक चोरी कर वहां से फरार हो जाता था। बाइक चुराने के लिए डॉक्टर के कपड़े पहनकर आता था और डॉक्टर के सफेद कोट में ससून हॉस्पिटल की नेम प्लेट लगा रहा था। जिसमें डॉ शाहरुख पठान लिखा हुआ, जिसके चलते लोगों को शक नहीं होता था कि वह डॉक्टर की ड्रेस पहनकर और बैग में डॉक्टर के लिए आवश्यक सामान रखकर गाड़ियां चोरी किया करता है। जिससे पुलिस और नागरिकों को शक न हो सके।

police arrest man for many vehicle theft

आरोपी के पास 30 गाड़ियां पुलिस ने जब्त की हैं। यह बड़ी कार्रवाई फरासखाना पुलिस स्टेशन ने की है। इस मामले में पुलिस ने शाहरुख रज्जाक पठाण (22) को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीसीपी सुहास बावचे ने प्रेस कॉफ्रेंस में दी। फरासखाना पुलिस को मुखबिर द्वारा चोर के बारे में जानकारी मिली थी, पुलिस ने इस बात की पुष्ठि कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस आरोपी के खिलाफ 17 पुलिस स्टेशन में बाइक चोरी करने का मामला दर्ज है, पर अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि बाइक चोरी कर वह ग्रामीण इलाकों में बेच दिया करता था। दोस्तों के साथ मजा मस्ती और पैसों की लत के चलते यह आरोपी चोरी किया करता था। आरोपी के पास 26 बाइक, 3 कार व एक टेम्पो समेत कुल मिलाकर 27 लाख 25 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस ने बताया कि अबतक 30 गाड़िया जब्त की गई है और भी गाड़ियां जब्त करने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+