घर में युवती की लगातार बिगड़ रही थी सेहत, रहस्य जानकर परिजनों के पैरों तले से खिसकी जमीन
maharashtra news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक ने नाबालिग लड़की को किसी कंपनी में नौकरी लगवाने के बहाने एक होटल में बुलाकर रेप किया। रेप करने से पहले युवक ने उसे पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई थी। रेप करने के बाद उसके फोटो भी खींचे और फिर उन्हीं फोटो को दिखाकर कुछ दिन बाद फिर रेप किया। किसी तरह उस युवक के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता घर पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद चाकण पुलिस स्टेशन (अंतर्गत खेड) में शिकायत दर्ज कराई गई। अब पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट किया है।

कंपनी में लड़के ने दिया अच्छी नौकरी का झांसा
पुलिस के मुताबिक, 17 साल की लड़की की एक कंपनी में एक 22 साल के युवक भाग्यवान शांताराम डांगले से जान-पहचान हुई। वह खेड का रहने वाला था। दोनों मोशी स्थित एक ही कंपनी में काम करते थे। लड़के ने लड़की को ऑफर दिया कि वह एक दूसरी कंपनी में उसकी अच्छी नौकरी लगवा देगा, इसके लिए उसे एक होटल के पते पर आना होगा। यह लालच देकर उसने लड़की को वाकी स्थित एक होटल में बुलाया।

पानी में दिया नशीला पदार्थ, लूटी अस्मत
उसने लड़की को कहा कि 4 दिसंबर को नौकरी के संबंध में अभिजीत पाटिल नामक शख्स मिलने आने वाला है, उससे तुम्हें मिलना होगा। वह कंपनी में जॉब देगा। लड़की वहां पहुंची तो डांगले ने ही पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाई। जिससे वह बेहोश हो गई, तो उसकी इज्जत लूटी।

फोटो खींचे और दिखाकर फिर लूटी अस्मत
करीब एक घंटे बाद लड़की को होश आया। फिर डांगले ने उसके फोटो निकालकर स्पायसर चौक में छोड़ दिया। उसके बाद 9 दिसंबर को फिर डांगले ने एमआईडीसी में उसे बुलाया। जहां भी उसे उसके रेप के फोटो दिखाकर फिर रेप किया। नग्नअवस्था में फिर लड़की के फोटो निकाले और किसी को भी यह बात नहीं बताने की धमकी दी। पीड़ित लड़की वहां से किसी तरह घर पहुंची। जहां परिजनों ने उसकी हालात खराब देखी तो पूछने पर पीड़िता ने सारा किस्सा बताया। इसके बाद परिजनों के मदद से पीड़िता ने चाकण पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया।












Click it and Unblock the Notifications