नींद से उठाया तो बुजुर्ग ने दिखाई चप्पल, गुस्से में आकर युवा ने पीट-पीटकर मार डाला

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक अजीब मामला सामने आया है। एक दुकान के सामने के ओटले(दुकान के आगे खाली जगह) पर सोए बुजुर्ग को उठाने पर उसने चप्पल निकालकर गुस्सा दिखाया। इस बात से गुस्साए आदमी ने बुजुर्ग को इतना मारा की उसकी मौत हो गई। घटना हड़पसर के मगरपट्टा परिसर की है।

old man beaten to death for showing his slippers

मृतक का नाम वसंत डोके (60, उंडरी) है। पुलिस ने आरोपी राहुल परशुराम बारवकर (32 हडपसर) को गिरफ्तार कर लिया है। दुकानदार ने नींद से उठाकर मार डाला यह शिकायत विशालवसंत डोके (34) ने हड़पसर पुलिस थाने में की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाल के पिता शनिवार रात 8.30 बजे के आसपास मगरपट्टा की एक शराब की दुकान के सामने सो गए थे। तभी राहुल वहां आया और उसने उसे जगाया। नींद खराब करने से गुस्साए वसंत ने राहुल को चप्पल निकालकर दिखाई। राहुल को भी गुस्सा आ गया और उसने बिना कुछ सोचे समझे मारना शुरू कर दिया।

उसके बाद उसने वसंत को पांच फीट ऊंचाई से नीचे फेंक दिया। मारपीट और ऊंचाई से गिरने से वसंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया। फिलहाल आगे की जांच हड़पसर पुलिस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+