बाथरूम में नहा रही महिला का चुपके से वीडियो बना रहा था युवक, तभी पीछे से आ गया पति
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक ने महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया जिसके बाद महिला के पति ने उसकी पिटाई की। इस शर्मनाक करतूत करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस थाने में 27 साल की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को जमानत भी मिल गई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार युवक कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर रहने के लिए आया था। मार्निंग वॉक के दौरान जाते समय बाथरूम में किसी महिला के नहाने की भनक उसको लगी। बाथरूम की खिड़की से आरोपी ने अंदर झांका, उसने महिला का नहाते हुए वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया।
महिला को इस दौरान महसूस हुआ कि कोई बाथरूम की खिड़की से झांक रहा है। महिला ने तुरंत इस बात की जानकारी पति को दी। पति ने चुपके से जाकर बाथरूम की खिड़की के पास शख्स को खड़े हुए पाया। इस दौरान महिला के पति ने उससे पूछताछ की और मोबाइल छीनकर उसमें वीडियो चेक किए। महिला के नहाने का वीडियो देखकर काफी शोर-शराबा हुआ। लोगों ने उसकी काफी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications