लड़के के कपड़े उतार पहले उसे पीटा फिर बेहोश होने पर 6 लोगों ने किया उस पर पेशाब, बनाया वीडियो

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक किशोर के उत्पीड़न का मामला उजागर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों ने किशोर को निर्वस्त्र कर पहले उसे पीटा फिर उसके शरीर पर पेशाब करना शुरू कर दिया। साथ ही आरोपितों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। इस वारदात के बाद बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया।

कार्यक्रम में शामिल होने गया था युवक

कार्यक्रम में शामिल होने गया था युवक

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित किशोर 15 साल का है वह पुणे शहर के मंजरी थाना क्षेत्र में रहता है। यह घटना बीते गुरुवार की शाम की है। जब किशोर शिव जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक होने गया था।

खोजबीन के दौरान बेहोशी की हालत में मिला

खोजबीन के दौरान बेहोशी की हालत में मिला

काफी देर तक किशोर घर नहीं तो उसके माता-पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की और दोस्तों से भी पूछताछ की। जब कहीं कुछ भी नहीं पता चला तो वह पुलिस के पास शिकायत लेकर गए और केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब किशोर की खोजबीन शुरू की तो बच्चा मंजरी में रेलवे ट्रैक के पास बेहोशी की हाल में मिला। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पीड़ित किशोर की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया।

मारपीट का बनाया वीडियो

मारपीट का बनाया वीडियो

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर का एक आरोपी के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोर को पीटा। पुलिस को एक वीडियो भी मिला है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 6 लोग किशोर को नंगा कर लेदर बेल्ट से पीटा और एक नुकीले हथियार से पीड़ित का उत्पीड़न किया।

पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

इसके साथ ही वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि आरोपितों ने बच्चे के बेहोश होने पर उस पर पेशाब भी किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार आरोपितों विनीत सूर्यकांत बिरादर, शुभम राजाभाऊ जाधव, देवीदास घनश्याम पवहाने, भारत विशाल राठौड़ को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, हत्या की कोशिश, अपहरण, उपद्रव करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+