महाबलेश्वर: पति ने चाकू से गला रेतकर की बीवी की हत्या, खुद भी मरा, बिलखता रह गया बेटा
पुणे। महाराष्ट्र में मुंबई के महाबलेश्वर में घूमने आए एक पति ने चाकू से गला काटकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। दोनों की मौत के बाद उनका बेटा बिखलता रह गया। पुलिस ने जांच के बाद इस कांड का खुलासा किया है। मृत दंपति पुणे के विश्रांतवाडी इलाके से था।

जानकारी के मुताबिक, जिस व्यक्ति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और खुद को भी चाकू घोंपकर मार डाला, उसकी पहचान हो चुकी है। उस व्यक्ति का नाम अनिल शिंदे था और उसकी बीवी सीमा शिंदे थी। ये दोनों अपने बेटे के साथ दो दिनों के लिए महाबलेश्वर घूमने के लिए गए थे। वहां एक होटल में रुके। महाबलेश्वर में घूमने के बाद बुधवार की रात को रूम पर वापस आए। किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। उस समय उनका बेटा आदित्य भी वहां मौजूद था। यह वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि अनिल ने अपने पास से चाकू निकाला और सीमा का गला चीर दिया। उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। उसके बाद उसने अपना गला भी चाकू से काट लिया।
पढ़ें: पति ने बीवी और बच्चे को मारकर खेत में गाड़ा, पुलिस ने खोदकर निकाला
बेटा अनाथ हो गया
अपने माता-पिता को खून से लथपथ देख आदित्य भौंचक्का रह गया। आदित्य को काफी समय तक समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। आखिरकार वह रूम का दरवाजा खोलकर बाहर आया और उसने घटना की सारी जानकारी होटल के कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने रूमरूम में जाकर देखा तो दोनों वहां मरे पड़े हुए थे। उसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके वारदात पर पहुंच गई थी। लाश को पोस्टमोर्टम के लिए हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। पति-पत्नी के झगड़े में उनका बेटा अनाथ हो गया है।
ये भी पढ़ें: स्कूल से लौटकर सहमी सी रहती थी बच्ची, मां के पूछने पर बताई चपरासी की करतूत
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications