बीवी की हत्या करने के 5 महीने बाद पुलिस के हाथ आया फरार पति, कर रहा था होटल में नौकरी

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पति के द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। शादी के बाद से ही पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और दोनों के बीच झगड़ा होता था। एक दिन पत्नी के गर्दन पर चाकू से वार कर मौत के घात उतार दिया। खून करने के बाद पिछले पांच महीनों से फरार पति को अपराध शाखा के यूनिट ने आरोपी पति को पकड़ लिया। महबूब हुसैन मुलजे (25 तहसील औसा, लातूर) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

husband arrested who murdered his wife and ran away

मृत महिला का नाम साबिया मेहबूब मुलजे (25) था। साबिया और मेहबूब की शादी सात-आठ महीने पहले ही हुई थी। महबूब लातूर एक ढाबे पर काम करता था। पत्नी के किसी और से संबंध होने की आशंका पति को थी। इसे लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता था। एक दोनों के बीच झगड़ा इतना बड़ा कि पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया था।

लातूर से वह पुणे आ गया था और स्वारगेट परिसर के कैफे आइडियल होटल में काम करने और वहीं रहने लगा था। वह अपने घरवालों या जान-पहचान वालों में से किसी के भी संपर्क में नहीं था। अपराध शाखा के यूनिट दो के सहायक पुलिस निरीक्षक जयवंत जाधव एवं पुलिस हवलदार दिनेश गडांकुश को जानकारी मिली। पुणे पुलिस ने औसा पुलिस थाने से संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी ली। औसा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कदम का पथक पुणे में दाखिल हुए और उन्होंने आरोपी को अपनी कस्टडी में लिया। पुलिस दल आरोपी को लेकर लातूर रवाना हो चुका है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+