NDA में पहली बार ट्रेनिंग ले रही हैं गर्ल्स कैडेट्स, जानिए ज्यादातर ने क्यों रखी लड़कों जैसी हेयर स्टाइल?
नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में पहली बार लड़कियां ट्रेनिंग ले रही हैं। 19 लड़कियों के बैच को यहां तीन महीने हो चुके हैं। ज्यादातर लड़कियां लड़कों की तरह छोटे बाल रख रही हैं।

Girls Cadets In NDA Pune : महाराष्ट्र के पुणे के खड़कवासला में स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में इतिहास रचा जा रहा है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में पहली बार गर्ल्स कैडेट्स को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। 19 लड़कियों के पहले बैच को एनडीए में प्रशिक्षण पाते तीन माह हो चुके हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये भारतीय सेना का हिस्सा बन जाएंगी। एनडीए में 2022 बैच की गर्ल्स कैडेट्स की खास बात यह है कि ज्यादातर लड़कियों ने लड़कों जैसी हेयर स्टाइल रखी है जबकि इस तरह की हेयर स्टाइल रखने को लेकर कोई सख्ती नहीं है। बिलकुल लड़कों की तरह छोटे-छोटे बाल रखकर ट्रेनिंग ले रही इन लड़कियों का उत्साह देखते बन रहा है।

एनडीएम सबके लिए समान रूल
मीडिया से बातचीत में ये गर्ल्स कैडेट्स कहती हैं कि नेशनल डिफेंस एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान लड़का लड़की होना कोई मायने नहीं रखता। सबके समान रूल हैं। सबको एक जैसी ही सख्त ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। सभी के लिए अनुशासन का पैमाना भी एक जैसा ही है। तीन साल के ग्रेजुएशन कोर्स के बाद ऑफिसर ट्रेनिंग लेंगीं और फिर भारतीय सेना में शामिल हो जाएंगी।

क्या है एनडीए?
जिनकी भारतीय थल सेना, वायु सेना या नौसना में अफसर बनने की चाहत होती है वे एनडीए ज्वाइन करते हैं। एनडीए भारतीय सेना में अफसरों की भर्ती के लिए एक संयुक्त प्रशिक्षण एकेडमी है। इसमें तीन साल की ट्रेनिंग मिलती है। सेवा परमो धर्म के सिद्धांत वाली एनडीए की स्थापना 7 दिसम्बर 1954 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के हाथों हुई थी।

एनडीए कैसे ज्वाइन करें?
एनडीए ज्वाइन करने के लिए यूपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षा पास करनी होती है, जिसके लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी की उम्र 16 से 19 साल हो। एनडीए के इंडियन आर्मी में अफसर बनना हो तो अभ्यर्थी का किसी भी संकाय में 12वीं पास होना जरूरी है जबकि इंडियन एयरफोर्स या नेवी के लिए अभ्यर्थी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 12वीं उत्तीर्ण हो। साथ ही कम से कम 60 प्रतिशत अंक हो। अभ्यर्थी की हाइट 148 सेंटीमीटर होनी आवश्यक है।

एनडीएम में ट्रेनिंग कैसे होती है?
संघ लोक सेवा आयोग की लिखित परीक्षा व इंटरव्यू पास करने के बाद अभ्यर्थी ट्रेनिंग के लिए एनडीए पहुंचते हैं। यहां पर उनको तीन साल की सख्त ट्रेनिंग मिलती है, जो न केवल उनको मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी मजबूत बनाती है। एनडीए कैडेट्स के लिए फिजिकल फिट रहना भी काफी मायने रखता है। एनडीए में दाखिले के लिए परीक्षा एक वर्ष में दो बार होती है।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications