17 साल की बेटी ने डंडे से पिता की बेरहमी से कर दी पिटाई, हाथ फ्रैक्चर लेकर बाप पहुंचा थाने

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के खराडी इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल की लड़की ने जमीन विवाद के चलते अपने ही पिता का हाथ फ्रैक्चर कर दिया। यह मामला चंदननगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है। जमीन के मसले के चलते बेटी और पिता का झगड़ा पुलिस स्टेशन जा पहुंचा। पिता अपनी 17 साल की बेटी की शिकायत करने चंदननगर पुलिस स्टेशन पहुंच गया।

father hand fractured after beaten by her daughter in pune

जानकारी के अनुसार इस मामले में राजेंद्र गहीनाथ भिसे (37, अहमदनगर) ने शिकायत दर्ज करवाई है। पिता और बेटी के बीच जमीन बेचने को लेकर वाद विवाद हुआ था। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेटी ने अपने पिता की डंडे से पिटाई कर दी और बेरहमी से पिटाई करते हुए घायल कर दिया। इस घटना में शिकायतकर्ता पिता का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।

हॉस्पिटल में महिला को कपड़े बदलते समय वॉर्डबॉय ने बनाया वीडियो

पुणे। पुणे में प्रसिद्ध हॉस्पिटल में एक महिला का एमआरआई टेस्ट के लिए कपड़े उतारकर उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला ने कोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। दरअसल, जहांगीर हॉस्पिटल में महिला को कपड़े बदलते समय एक वॉर्डबॉय द्वारा वीडियो बनाने की घटना से बवाल मच गया।

ये भी पढ़ें- हॉस्पिटल में एमआरआई टेस्ट के लिए महिला बदल रही थी कपड़े, बाजू में रखे मोबाइल में बन रहा था Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+