हॉस्पिटल में एमआरआई टेस्ट के लिए महिला बदल रही थी कपड़े, बाजू में रखे मोबाइल में बन रहा था Video

Pune news, पुणे। पुणे में प्रसिद्ध हॉस्पिटल में एक महिला का एमआरआई टेस्ट के लिए कपड़े उतारकर उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला ने कोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। दरअसल, जहांगीर हॉस्पिटल में महिला को कपड़े बदलते समय एक वॉर्डबॉय द्वारा वीडियो बनाने की घटना से बवाल मच गया।

कपड़े चेंज करते हुए हो रही थी रिकॉर्डिंग

कपड़े चेंज करते हुए हो रही थी रिकॉर्डिंग

कपड़े चेंज करते समय महिला को ध्यान में आया था कि किसी ने चुपके से अपना मोबाइल वीडियो रिकॉर्डिंग पर चालू कर रख दिया। महिला ने मोबाइल में खुद का कपड़े चेंज करता हुआ वीडियो देख उसके होश उड़ गए। इस घटना के बारे में 100 नंबर पर फोन कर महिला ने पुलिस को जानकारी दी। इस घटना के बाद कोरेगांव पुलिस स्टेशन ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।

महिला को चेंज के लिए दूसरे कमरे में भेजा

महिला को चेंज के लिए दूसरे कमरे में भेजा

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला के पेट में दर्द था। जिसके इलाज के लिए वह अपने पति के साथ जहांगीर हॉस्पिटल गई थी। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने महिला को एमआरआई के लिए कहा था। महिला शनिवार की शाम को एमआरआई निकालने के दोनों गए थे। एमआरआई के लिए महिला को चेंजिंग रूम में कपड़े चेंज नहीं करवाते हुए, किसी दूसरे ही कमरे में कपड़े चेंज करवाया गया था। महिला ने एमआरआई करवाने के लिए कपड़े चेंज किए और एमआरआई करके महिला जब आई तो उसे वापस दूसरे कमरे में ही कपड़े चेंज करने के लिए कहा गया।

वॉर्ड बॉय गिरफ्तार

वॉर्ड बॉय गिरफ्तार

महिला जब कपड़े चेंज कर रही थी तो उसे मोबाइल वहां दिखाई दिया। महिला ने तुरंत मोबाइल देखा तो महिला का कपड़े चेंज करते हुए पूरा वीडियो रिकॉर्ड हो गया था। महिला ने यह बात अपने पति को बताई, पति ने इस बारे में हॉस्पिटल प्रशासन से पूछताछ की और ऑफिस बॉय को भी फटकार लगाई। लेकिन इस दौरान हॉस्पिटल प्रशासन से किसी भी तरह की संतुष्टि नहीं मिलने से दोनों दंपति ने 100 नंबर पर कॉल किया। कोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जहांगीर हॉस्पिटल में काम करने वाले एक वॉर्ड बॉय को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें-धोखे से बेहोश कर खींची अश्लील फोटो, रिश्तेदार ने किया रिश्ते को कलंकित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+