फेसबुक पर अंजान 'ऑस्कर' से दोस्ती, 60 साल की महिला ने चुकाई बड़ी कीमत

Pune news, पुणे। फेसबुक पर दोस्ती कर बुजुर्ग महिला से करीब साढ़े तीन लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद पार्सल भेजने के बहाने यह धोखाधड़ी की गई है। कस्टम ड्यूटी भरने का झांसा देकर दो लोगों ने 3 लाख 57 हजार रुपए खाते में जमा कराने की बात कहकर धोखाधड़ी की। बैंक से बोल रहा हूं, खाते की जानकारी लेकर पेटीएम द्वारा 64 हजार रुपए निकाल लिए गए। इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

facebook friendship costs woman lakhs of rupees in pune

इस मामले में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। ऑस्कर वॉलकॉट नाम के फेसबुक एकाउंट व रुषिका नाम की महिला सहित अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार महिला रिटायर हो चुकी है। उनके फेसबुक पर ऑस्कर वॉलकॉट नाम शख्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसके बाद महिला ने रिक्वेस्ट स्वीकार की थी। उसके बाद फेसबुक पर चैटिंग शुरू हुई। इसी दौरान उनके पते पर पार्सल भेजा था कि एयरपोर्ट में वह फंस गए हैं। जिसके लिए कस्टम ड्यूटी भरकर छुड़वाना पड़ेगा। ऐसा फोन कर महिला को बताया।

महिला ने 3 लाख 57 हजार रुपए उसके खाते में डाल दिए। साथ ही बाकी दोनों ने बैंक से बोल रहे हैं, ऐसा बताकर खाते की जानकारी लेकर पेटीएम द्वारा 64 हजार 136 रुपए खाते से निकाल लिए। महिला को पार्सल नहीं मिलने के बाद महिला को ध्यान आया कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- 12वीं की छात्रा का सिर काटकर धड़ से किया अलग, गन्ने के खेत में फेंकी लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+