12वीं की छात्रा का सिर काटकर धड़ से किया अलग, गन्ने के खेत में फेंकी लाश
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के सातारा के करपेवाडी गांव में बारहवीं कक्षा की छात्रा का गला रेंतकर हत्या कर दी गई। भाग्यश्री माने छात्रा का नाम है जिसकी हत्या हुई है। भाग्यश्री की हत्या किस वजह से की गई, इस बात की पुष्ठि अब तक नहीं हो सकी है। हत्या की घटना सामने आने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, लेकिन अबतक आरोपी का पता नहीं चल सका है। भाग्यश्री माने 12वीं क्लास की छात्रा है। मंगलवार को यह हत्या की गई थी, घटना उजागर होते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात आरोपी द्वारा छात्रा के गले पर वार कर हत्या की गई है। छात्रा की काफी बेरहमी से हत्या की गई है। इस हत्याकांड में लड़की का सिर और शरीर अलग कर दिया गया है। हत्या करने के बाद लाश को गन्ने के खेत में बांध के पास फेंक दिया गया था।
बस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
नागपुर। महाराष्ट्र के अकोला में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अकोला के बार्शी टाकली के दगड़पड़वा रोड पर भीषण दुर्घटना हुई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा और बस पर पथराव कर जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं लोगों ने बस में आग लगा दी, आग इतनी भयानक थी कि धू-धू कर जल रही बस कुछ ही पल में पूरी तरह से जल कर खाक हो गई।
ये भी पढ़ें- शादीशुदा प्रेमिका से खफा प्रेमी ने मरने से पहले उसकी बेटी से किया रेप और मर्डर












Click it and Unblock the Notifications