पिस्टल और चाकू के दम पर करोड़ों की लूट को अंजाम देने वाले गैंग को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Pune news, पुणे। पुणे में घर में घुसकर बुजुर्ग शख्स को पिस्तौल, चाकू दिखाकर जबरन चोरी कर 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाली गैंग को क्राइम ब्रांच की यूनिट एक की टीम ने गिरफ्तार किया है। डेक्कन इलाके के सरोज सदन में एक गैंग पिस्तौल और चाकू दिखाकर बड़ी लूट कर चला गया था। इस अपराध में मुंबई स्थित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लाख 81 हजार 200 रुपए का माल जब्त किया है। यह जानकारी डीसीपी ज्योतिप्रिया सिंह ने दी।

crime branch arrested big theft gang

किरण किशोर तावडे (36, मुंबई), दीपक शिवाजी मेदगे (38), पारस ठाकुर सोलंकी (28), सचिन स्टॅनी डिसोजा (28, खेरवाडी ईस्ट), गणेश जनार्धन गोरे (24, बांद्रा ईस्ट) को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके दो साथीदार अब्दुल हादी उर्फ रिजवान उर्फ भाईजान सत्तार शेख (जनतानगर) और रविकुमार लक्ष्मणप्रसाद सोनी (मुंबई) अब भी फरार हैं।

आरोपियों द्वारा आपटे रोड पर सरोज सदन में 16 जनवरी 2018 की सुबह 8.30 से 12.30 बजे के दरम्यान जबरन चोरी की गई थी। चोरी करते समय बुजुर्ग हंसराज खेमजी और उनके साली हेमा छेडा साथ घर के नौकरों को पिस्तौल और चाकू दिखाया था। इस गैंग ने घर से 5 लाख 70 हजार रुपए के सोने, हीरे के गहने और कैश चुराकर फरार हो गए थे। साथ ही घर के लोगों को बंद रखकर 1 करोड़ की फिरौती की मांग की थी।

इस गैंग में गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। दीपक शिवाजी मेदगे यह अपराध का मुख्य सूत्रधआ है। इस कार्रवाई में पुलिस ने इर्टिका कार, कैश, डायमंड, नकली पिस्तौल, चाकू मिलाकर 10 लाख 81 हजार 200 रुपए का माल जब्त किया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त शिरिष सरदेशपांडे, सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम 1) समीर शेख के मार्गदर्शन में युनिट 1 के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम, पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश पाटिल की टीम ने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+