पुणे: इंजीनियरिंग कर रहे युवक-युवती पर कोरेगांव पार्क में रॉड से जानलेवा हमला

Pune news, पुणे। पुणे के कोरेगांव पार्क में इंजिनियरिंग की शिक्षा लेनेवाले युवक-युवती पर अज्ञात अपराधी ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 19 वर्षीय छात्रा ने शिकायत दर्ज करवायी है। शिकायतकर्ता वाडिया कॉलेज की स्टूडेंटस हैं। घटना में शिकायतकर्ता महिला का दोस्त शुभम पाटिल गंभीर रुप से जख्मी हुआ है।

Attack on engineering students in Pune

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार, नेहा सुधाकर सालुंखे (19, वाडिया कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल्स) ने शिकायत दर्ज करवायी है। वह अपने दोस्त शुभम पाटिल के साथ इरसन ऑफिस के पास जा रही थी, इसी दौरान चोरी के उद्देश्य से अज्ञात शख्स ने शुभम पाटिल के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया। साथ ही युवती के सिर पर भी लोहे के रॉड से हमला कर जान से मारने की कोशिश की।

इस मामले में कोरेगांव पुलिस स्टेशन ने देवराज नागाप्पा वसमणी (24) को गिरफ्तार किया गया है। युवक-युवती इस घटना में गंभीर रुप से घायल हुए थे, नागरिकों की मदद से दोनों को पुणे के बुधराणी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इस घटना के बाद दोनों युवक-युवती बेहोश हो गए थे। होश में आने के बाद पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+