प्रतापगढ़: कोर्ट मैरिज के 2 महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत, सास-ससुर पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने पति, सास और ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

woman dies in suspicious circumstances after two month of love marriage

दो महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज

मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के कंदई का है। यहां रहने वाली ललित देवी ने दो महीने पहले राजकुमार के साथ कोर्ट मैरिज से शादी की थी। रविवार को ललिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। । मृतका की मां ने पति, सास और ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का अरोप लगाते हुए दहेज हत्या का केस दर्ज करवाया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार और सीओ कुंडा राधेश्याम और नवाबगंज पुलिस भी मौके पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+