मामूली विवाद में हत्या, परिजनों ने हत्यारोपियों के दरवाजे पर खोदी कब्र, कहा: 'शव यहीं दफनाएंगे'

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे खेत में जानवर चले जाने के विवाद में सब्जी विक्रेता को चाक़ू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पड़ोस की महिला समेत छह पर हत्या का केस दर्ज किया गया। वहीं परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हत्यारोपियों के घर के सामने शव को दफना देंगे। उन्होंने घर के बाहर कब्र खोद भी दी है।

मामूली विवाद पर चाकू मारकर हत्या
बता दें कि प्रतापगढ़ सदर कोतवाली के जोगापुर का पुरवा गांव के अनिल कुमार गुप्ता मुंबई में सब्जी का व्यवसाय करते थे। रविवार को दूसरे के खेत में जानवर चले जाने पर उनका पड़ोसियों से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर उसी रात पड़ोसियों ने मामूली विवाद में चाकू से कई वार किये, जिससे अनिल का पेट फट गया। जिसके बाद उनको परिजन प्रताप बहादुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।

Vegetable seller Killed by stabbing in minor dispute relatives dug the grave at the door of murderer

हत्यारों के घर के बाहर दफ़न कर देंगे शव
उधर सब्जी विक्रेता की अनिल गुप्ता की निर्मम हत्या के बाद परिजनों ने हत्यारोपियों के घर के दरवाजे पर कब्र खोद दी और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें 50 लाख रुपए, सरकारी नौकरी, आवास और शस्त्र लाइसेंस चाहिए। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह शव को हत्यारोपियों के घर के बाहर ही दफ़न कर देंगे। जिसके बाद एसडीएम सदर, सीओ सिटी,न गर कोतवाल फोर्स के साथ परिजनों को मनाने में लगे रहे।

Vegetable seller Killed by stabbing in minor dispute relatives dug the grave at the door of murderer

6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वहीं अनिल के भतीजे अभिषेक की तहरीर पर पड़ोस के विनोद पाल, अखिलेश पाल, विपिन पाल, मनीष पाल, संगीता वर्मा और योगेश पाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Vegetable seller Killed by stabbing in minor dispute relatives dug the grave at the door of murderer

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+