Pratapgarh News: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संजय निषाद कार एक्सीडेंट में घायल
Pratapgarh News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद की कार स्कार्ट की गाड़ी से टकरा जाने से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। यह घटना प्रतापगढ़ में हुई है।
सुबह वह प्रतापगढ़ के लिए जा रहे थे। करहिया बाजार में प्रवेश करते ही मंत्री के साथ आगे चल रही स्कॉर्ट गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे उनकी गाड़ी स्कोर्ट से टकरा गई। घटना के बाद, संजय निषाद को तुरंत प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज लाया गया। अस्पताल में उनके इलाज की प्रक्रिया जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि मंत्री खतरे से बाहर हैं। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

UP News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद भड़की भीड़, बस में लगाई आग और फिर कर दिया यह काम
जिले के डीएम और एसपी कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम के लिए उनकी अगवानी करने पहुंचे थे, लेकिन इस घटना की जानकारी होते ही दोनों अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंच स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications