UP News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद भड़की भीड़, बस में लगाई आग और फिर कर दिया यह काम
Lakhimpur kheri News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उग्र हुई भीड़ ने बस में आग लगा दी। इसके साथ ही लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
सांसद बनने के महीनों बाद भी इस बात से परेशान हैं इकरा हसन! UP पुलिस तक पहुंच गई है बात, आखिर क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी में सीतापुर फोरलेन हाईवे पर बस की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा बस में आग लगाए जाने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तत्काल फोर्स पहुंच गई।
Recommended Video
सदर कोतवाली क्षेत्र में लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन हाईवे पर ग्राम मुड़िया खेड़ा के सामने जल भवन के पास सोमवार शाम दो लोगों को बस ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस बस से हादसा हुआ है, वह रोडवेज से अनुबंधित बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। बस चालक की तलास की जा रही है।

हादसे में इंद्रेश (22) पुत्र सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अभिमन्यु (21) पुत्र दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से ले जाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने पथराव करते हुए बस को आग के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications