Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हैवानियत! गोद लेने वाले परिवार में हर रोज हुआ नबालिग का रेप, गर्वभती होने पर बच्चे को भी बेच डाला

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक हैरान कर देने वाला नाबालिग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। जिसमे एक 16 साल की नाबालिग लड़की को एक युवक ब्लैकमेल कर, उसके साथ हर रोज रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। वहीं जब किशोरी प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी युवक के साथ मिलकर उसी के परिवार ने उसकी डिलिवरी करवाई और उसके बच्चे का सौदा भी कर डाला।

माँ-बाप की बचपन में हो गई थी मृत्यु, दादी ने दे दिया था गोद
बता दें कि पूरा मामला यूपी के जनपद प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु बचपन मे ही हो गई थी। बचपन मे ही इसके भाई-बहन सब अनाथ हो गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी और सब भुखमरी की कगार पर आ गए थे। इस वजह से पीड़िता की दादी ने पीड़िता को 6 साल की उम्र में उसके बेहतर भविष्य के लिए अख्तरी बेगम पत्नी राशिद निवासी लेखपाल कालोनी, अचलपुर, प्रतापगढ़ को गोद दे दिया था।

minor got pregnant after Rape happened everyday in the adoptive family newborn child was also sold

सौतेले भाई ने बना लिया अश्लील वीडियो
पीड़िता ने आगे बताया कि उस घर मे अख्तरी बेगम का पुत्र अक्षय बाबू भी रहता है। जिसके साथ वह पली बढ़ी और उसको अपना भाई मानती थी। लेकिन कुछ समय बाद अख्तरी बेगम का पुत्र अक्षय बाबू की नियत नाबालिग के प्रति खराब हुई और साल 2021 में उसने पीड़िता का नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता और डरा धमकाकर हर रोज उसका बालात्कार करता रहा।

हर रोज किया रेप, हो गई गर्वभती
पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह दो साल से डरी सहमी उसके हर जुल्म को सह रही थी। लेकिन 2022 में नाबालिग पीड़िता 16 वर्ष की उम्र में गर्भवती हो गई। उसने यह बात अख्तरी बेगम को बताई, जिसके बाद अख्तरी बेगम ने यह बात किसी को भी बताने से मना कर दिया। वहीं 14 मार्च 2023 को विक्रम चौराहे पर स्थित किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में पीड़िता ने एक पुत्र को जन्म दिया।

minor got pregnant after Rape happened everyday in the adoptive family newborn child was also sold

बच्चे को दिया था जन्म, आरोपी परिवार ने कहा: 'मर गया बच्चा'

पीड़िता ने बताया कि उसके बच्चे के जन्म के बाद अख्तरी बेगम, अक्षय बाबू, छोटे बाबू, सेबा, राशिद और अब्बास ने बच्चे को जहर का इंजेक्शन देकर मार देने की बात उक्त नर्सिंग होम संचालक से कही। जिसके बाद उन्होंने बच्चे को न मारने की बात कहकर उस बच्चे का लालन-पालन हेतु खुद ही गोद लेने की बात कही। जिसके चलते अख्तर बेगम और परिजनों ने बच्चे को वहीं छोड़ दिया और पीड़िता को यह कहकर वापस घर लेकर आए कि तुम्हारा बच्चा मर गया और तुम्हारी इज्जत बच गई।

बच्चे को बेच दिया, करेंट के झटके दिए
पीड़िता ने बताया कि उन लोगो ने मुझे यह बात किसी से न बताने को लेकर बहुत डराया धमकाया। जिसके बाद मैं चुपचाप सबकुछ सहती रही, लेकिन कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसका बच्चा जिंदा है। जिसको इन लोगो ने मिलकर किसी और के हाथों बेच दिया है। जब पीड़िता ने अपने बच्चे की मांग की तो उक्त लोगो ने उसको नंगे तार पकड़ाकर करंट के झटके दिए।

minor got pregnant after Rape happened everyday in the adoptive family newborn child was also sold

फिर सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास
पीड़िता बताती है कि मजबूरी में उसने अख्तर बेगम और उसके परिजनों द्वारा दिए गए ाहर जुल्म को सहा। लेकिन पीड़िता को फिर से 6 जून 2023 को अक्षय बाबू ने अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा। लेकिन इस बार पीड़िता ने यह बात अपनी बहन को बता दी। वहीं जब पीड़िता की बहन को पूरे मामले की जानकारी हुई तो उसने पीड़िता के संग जाकर इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक के पास की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+