ओवैसी की पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 5 को पुलिस ने यूपी में किया गिरफ्तार, लगे ये आरोप

प्रतापगढ़. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 5 लोगों को प्रतापगढ़ के थाना नगर कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि ये लोग उत्तर प्रदेश में शांतिभंग की आशंका में पकड़े गए। सभी को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों पर संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का विरोध किए जाने के दौरान सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगा था।

 CAA Protest In Pratapgarh

एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं इसरार अहमद
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष इसरार अहमद सहित पांच लोगों को मंगलवार की शाम पकड़ा गया था। वे कचहरी में धरना दे रहे थे। वहीं, एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष के अलावा पार्टी के कुछ और कार्यकर्ता भी थे। कुल 5 लोगों को सीआरपीसी की धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया।

कचहरी परिसर में ​अधिवक्ताओं से हुई थी झड़प
बताया जाता है कि कचहरी परिसर में ​अधिवक्ताओं से प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई थी। कुछ लोगों ने प्रदर्शनकारियों के धरनास्थल पर लगा टेंट गिरा दिया था। जिसके नीचे कई कार्यकर्ता दब गए थे। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ था। जिसके चलते परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बाद में पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा। एआईएमआईएम नेता शुजातउल्ला का कहना है कि देश विरोधी नारेबाजी करने के आरोप गलत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+