वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ पर पुलिसकर्मी ने तानी बंदूक, फिर...
नई दिल्लीः वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ पर शुक्रवार दोपहर को एक पुलिसकर्मी ने बंदूक तान दी। ये जवान उनकी सुरक्षा में लगा था। यह घटना उस वक्त घटी जब कमलनाथ सीढ़ियों के नजदीक पहुंचे थे। तभी साथी पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ लिया और बाहर ले जाया गया। आरोपी जवान का नाम रत्नेश पवार बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं आरोपी ने बंदूक तानने की बात से इनकार किया है।

चश्मदीद ने दिया ये बयान
इस पूरे मामले पर सांसद कमलनाथ की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं मौक मौजूद रहे जय मोहरे नाम के शख्स ने का कहना है कि "साहब (कमलनाथ) प्लेन की सीढियां चढ़ रहे थे, तभी उन्होंने पीछे मुड़कर लोगों का अभिवादन किया। मैं जैसे ही पलटा तो मैंने देखा कि कॉन्स्टेबल रत्नेश पवार की गन सीढियों की तरफ थी। तभी उसे पकड़ लिया गया।"

आरोपी ने किया इनकार
वहीं दूसरे पुलिस वाले चश्मदीद सुरेश कपाले का कहना है, "कमलनाथ जी जैसे ही दूसरे गेट से एयर स्ट्रीप तक पहुंचे। उस दौरान ऐसा लगा था कि कॉन्स्टेबल ने उनकी तरफ गन तानी, लेकिन हमने इसे अनदेखा कर दिया। इसके बाद दोबारा प्लेन के पास भी गेट के पास भी ऐसा ही कुछ किया। इसकी शिकायत मैंने मौके पर मौजूद कुंडीपुरा टीआई रत्नेश मिश्रा से की। फटकार लगाने पर कॉन्स्टेबल ने कहा कि उसने कंधे से बंदूक फिसल गई थी।"

पहले भी आरोपी पुलिस वाला हो चुका है सस्पेंड
पुलिस रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी रत्नेश पवार को पहले भी दो बार सस्पेंड किया जा चुका है। साल 2010 और 2012 में बिना किसी की इजाजत के ड्यूटी से गायब रहने के कारण उसे सस्पेंड किया गया था। इस फिलहाल आरोप रत्नेश पवार के खिलाफ जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications