उत्तराखंड: मुख्यमंत्री सीएम धामी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया भैंस चोरी का मुकदमा
शहर में भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश हैं कि थाना व चौकी में आने वाले सभी पीड़ितों की सुनवाई हो। आनलाइन शिकायत करने व उस पर मुकदमा कर उचित जांच करने का भी प्रावधान है।
देहरादून, 04 सितंबर: शहर में भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश हैं कि थाना व चौकी में आने वाले सभी पीड़ितों की सुनवाई हो। आनलाइन शिकायत करने व उस पर मुकदमा कर उचित जांच करने का भी प्रावधान है। पुलिस की कार्यशैली पर कोई खास बदलाव होता नहीं दिखा रहा। इसी का उदाहरण का भैंस चोरी का मुकदमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर नैनीताल जिले की पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम हाथीखाल अर्जुनपुर, हल्द्वानी निवासी खष्टी देवी की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। जैसे-तैसे वह अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने कर्ज लेकर दो भैंसे खरीदी थी। भैंसों का दूध बेचकर उनकी आमदनी बढ़ रही थी, लेकिन 21 जनवरी 2022 की रात खष्टी के लिए काली रात जैसी हो गई।
चोरों ने उनकी गौशाला में बधी दो दुधारू भैंस चोरी कर ली। भैंस चोरी होने से परेशान खष्टी काफी परेशान रहीं। उन्होंने मंडी पुलिस चौकी में पहुंचकर मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया। पुलिस ने भैंस चोरी को हलके में लिया। मगर खष्टी की आमदनी का स्रोत ही चोरी हो गया था।
थक हारकर परेशान खष्टी ने पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगाई। कहीं से मदद न मिली तो वह सीएम के पास पहुंच गईं। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से मामले में एफआइआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज हुआ मामला
भैंस चोरी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज हो गया, लेकिन कोतवाली पुलिस को इस बारे में ज्यादा पता नहीं है। दैनिक जागरण के संपर्क करने पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने कहा कि भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है, ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में रोडवेज बस डिपो का किया उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications