सहारनपुर जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे तैयार किया था मौत देने वाला नशा

Saharanpur News, सहारनपुर। यूपी-उत्तराखंड में जहरीली शराब से अब तक 110 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सहारनपुर और रुड़की पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि छह ड्रम केमिकल उसने रुड़की स्थित एसी सेलूलॉज कंपनी से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर केमिकल से भरे तीन ड्रम बरामद किए हैं जबकि तीन ड्रम की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा

पुलिस ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा

सिविल लाइंस कोतवाली में हरिद्वार के एसएसपी जनमेजय प्रभाकर खंडूड़ी और सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। दोनों ने बताया कि सोमवार को गिरफ्तार किए गए हरदेव सिंह और उसके बाप सुखविंदर निवासी ग्राम पुंडेन, सहारनपुर ने पूछताछ में केमिकल का ड्रम अर्जुन कुमार पुत्र नारायण निवासी डाडली, थाना भगवानपुर, हरिद्वार से खरीदने की बात बताई थी।

हरिद्वार-सहारनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी

हरिद्वार-सहारनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी

हरिद्वार एवं सहारनपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने अर्जुन कुमार को भगवानपुर थाना के तेज्जूपुर के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त अर्जुन ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वह पिछले दो साल से यह काम कर रहा है। इस दौरान उसने अलग-अलग लोगों के नाम बताये। जिनमें सुभाष मास्टर, सुशील चौधरी एवं इलम, फिरोज के नाम प्रकाश में आये। इनके नाम की तस्दीक की जा रही है। उसने बताया कि रुड़की के एसी सैलूलॉज प्रो.लि. से कैमिकल लेने का प्रयास किया तो उसके द्वारा जीएसटी पर ही कैमिकल देना बताया।

नहीं मिला था GST नंबर

नहीं मिला था GST नंबर

अर्जुन ने जीएसटी नम्बर लेने के प्रयास किए लेकिन वह सफल नहीं हो सका तो उसने मनोज सिंह निवासी गांधीनगर रुड़की से सम्पर्क किया। मनोज सिंह ने उसे अपने जीएसटी नम्बर पर छः ड्रम कैमिकल के उपरोक्त कंपनी से दिलाये। जिसमें से तीन ड्रम लाडी व हरदेव को बेच दिए व दो ड्रम टिंकू उर्फ पहल सिंह निवासी नागल तथा एक ड्रम अर्जुन ने खुद की शराब निकालने के लिए अपनी दुकान में रख लिए। लाडी व हरदेव ने ड्रम से 50 लीटर कैमिकल की शराब बनाई तो उसका रंग दूधिया हो गया।

जानकारी जुटा रही है पुलिस

जानकारी जुटा रही है पुलिस

इसके बाद लाडी ने बाल्लुपुर निवासी सोने को 35 बोतल और बाकी शराब गागलहेड़ी व नागल क्षेत्र में बेच दी। एसएसपी ने बताया कि अर्जुन की निशानदेही पर एक ड्रम केमिकल सिरचंदी, भगवानपुर और दो ड्रम केमिकल पुंडेन, सहारनपुर निवासी सचिन गुप्ता के गोदाम से बरामद किए हैं जबकि तीन ड्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि इसी काम में लिप्त इंद्र पुत्र सूरजभान निवासी ग्राम तेजपुर गढ़ी, जिला सहारनपुर को भी गिरफ्तार किया है। दोनों एसएसपी ने बताया कि यह कौन सा केमिकल है, इसका पता जांच बाद ही चलेगा। केमिकल को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+