सबरीमाला मंदिर के खाने और पानी में मिला देंगे जहर, isis की धमकी, हाई एलर्ट

नई दिल्लीः आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की धमकी के बाद केरल के सबरीमाला मंदिर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकवादी संगठन ने मंदिर के खाने और पानी में जहर मिलाने की धमकी दी थी। यह कोई पहला मौका नहीं जब आतंकवादी संगठन की ओर से ऐसा बयान जारी किया गया हो, इससे पहले कई बार इस तरह की धमकियां दी जा चुकी हैं।

Poison food and water at Sabarimala temple, new threat from ISIS states

रेलवे पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए लोकल प्रशासन को खत्त लिखकर इसकी जानकारी दी है और हालात को सख्ती के साथ काबू पाने की सलाह दी है। खतरे की आशंका अधिक है और यह बताती है कि आईएसआईएस के आतंकी मंदिर के किसी तीर्थ स्थल पर भोजन और पानी में जहर दे सकते हैं। साथ ही मंदिर पर आतंकी हमले की भी आशंका है।

कुछ समय पहले आईएसआईएस ने का एक ऑडियो क्लिप सामने आया था, जिसमें आईएसआईएस केरल मॉड्यूल के बारे में कई बाते कहीं गई थी। दस मिनट के इस वीडियों में रशीद अब्दुल्ला नाम के आतंकी को सुना जा सकता था।

रशीद अब्दुल्ला ने अपने साथियों को हमला करने के कई तरीकों के बारे में बताया। साथ ही कई लोगों को स्थानांतरित होने की सलाह भी दी। ऑडियो में केरल कई मंदिरों को निशाना बनाने की बात कही गई है।

ऑडियो में ट्रेन को पटरी से उतारने के बारे में भी कहा गया है। हाल ही में दुनिया भर में आईएसआईएस के मामले सामने आ चुके हैं।

आईएसआईएस ने दावा किया था कि कई युवा उनसे जुड़ रहे हैं। भारत में भी केरल से कई युवाओं के आईएसआईएस से जुड़ने का बात सामने आई थी।

वहीं जम्मू-कश्मीर से भी एक युवा फुटबॉलर के आईएसआईएस के जुड़ने की बात सामने आई थी, हालांकि इस युवा फुटबॉलर ने बाद में सरेंडर कर दिया था।

यह भी पढ़ें- अशोक खेमका का बड़ा आरोप- DLF डील में रॉबर्ट वाड्रा को क्लीन चिट देने वाले अफसर को मिली आकर्षक पोस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+