अशोक खेमका का बड़ा आरोप- DLF डील में रॉबर्ट वाड्रा को क्लीन चिट देने वाले अफसर को मिली आकर्षक पोस्ट
Recommended Video

नई दिल्लीः कभी अपने ट्रांसफर तो कभी भ्रष्टाचार विरोधी मुहीम के कारण चर्चा में रहने वाले हरियाणा कैडर के आईएएस अफसर अशोक खेमका फिर से चर्चा में हैं। रविवार रात उन्होंने एक ट्वीट करके एक अफसर पर हमला बोला। खेमका का ये ट्वीट कई सवालों को जन्म दे गया। खेमका के इस ट्वीट पर कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अशोक खेमका ने लगाए आरोप
अशोक खेमका ने ट्वीट में लिखा- 'जो अफसर उस कमेटी का मेंबर था, जिसने 2012 में हुई वाड्रा-DLF लाइसेंसिंग डील को क्लीन चिट दी थी। उसे अब रियल स्टेट रेगुलेटर फील्ड में आकर्षक पोस्ट दी गई है।''

अशोक खेमका ने लिया निशाने पर
यह कोई पहला मौका नहीं है, जब अशोक खेमका ने सरकार को निशाने पर लिया हो, इससे पहले भी खेमका कई बार सरकार को निशाने पर ले चुके हैं। साल 2011 में अन्ना आंदोलन के समय अशोक खेमका ने रॉबर्ट वाड्रा पर कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद रॉबर्ट वाड्रा भाजपा के निशाने पर आ गए थे।

हो चुके हैं 51 तबादले
आईएएस की नौकरी में अशोक खेमका के 51 तबादले हो चुके हैं। कुछ ही समय पहले अशोक खेमका को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग से हटाकर खेल और युवा मामले विभाग का प्रिंसिपल सेकेट्ररी बनाया गया है।

अशोक खेमका 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं
अशोक खेमका साल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं 25 साल की नौकरी में उनके 51 तबादले हो चुके हैं। अगर औसत निकाला जाए तो उनका हर छह महीने में तबादला होता है। अशोक खेमका की छवि एक ईमानदार अफसर की है।












Click it and Unblock the Notifications