पीलीभीत: लाउड स्पीकर बजाने को लेकर हुआ विवाद, मंदिर में तोड़-फोड़, इलाके में तनाव
Pilibhit News, पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के रोहनिया गांव में लाउड स्पीकर बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर में तोड़-फोड़ करने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गांव तनाव की स्थिति को देखते पुलिस बल तैनात है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, घटना पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के रोहनिया गांव की है। यहां धार्मिक स्थल पर ज्येष्ठ माह के मंगलवार की शाम को लाउडस्पीकर में भजन चल रहा थे। इसी बीच दूसरे समुदाय के पांच लोग रात में करीब 8 बजे वहां पहुंचे और लाउडस्पीकर बंद करने को कहा। पुजारी रामप्रसाद के मना करने पर उनकी पिटाई कर दी। लाउडस्पीकर तोड़ दिए और मूर्तियां खंडित कर दीं।
घटना के गांव में तनाव के हालात बन गए। रात को ही एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ प्रवीण मलिक फोर्स के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने सौरभ शुक्ला की तहरीर पर महबूब, मोनिस, इजराइल, आजाद और अलानूर के खिलाफ सांप्रदायिक उन्माद फैलाने, मारपीट, धमकाने समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। साथ गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications