Tiger Hunt Viral Video: जब बाघ को शिकार करते देख रोमांचित हुए पर्यटक, वन प्रेमियों की बढ़ गई चिंता
टाइगर के शिकार का वीडियो पक्की पटरी इलाके का है। यह पीलीभीत टाइगर रिजर्व का हिस्सा है। यहां पर्यटक भी बड़ी संख्या में जाते हैं। फिलहाल, इलाके में टाइगर की मौजूदगी को देखते हुए पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से बाघ का शिकार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सड़क किनारे घात लगाए यह टाइगर पालक झपकते ही गायों के झुंड पर हमला कर देता है। करीब 100 मीटर दौड़ाने के बाद एक गाय को खींच ले जाता है। इस दौरान कुछ दूरी पर मौजूद पर्यटकों द्वारा इस घटना का वीडियो बना लिया गया जो अब वायरल हो रहा है। इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं।
टूरिस्टो के लिए यादगार पल, वन प्रेमियों की बढ़ी चिंता
बता दें कि भले ही यह टूरिस्टो के लिए एक यादगार पल रहा हो लेकिन जंगल के अंदर आवारा गौवंश के शिकार ने वन प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ जनपद पीलीभीत में बढ़ती बाघों की संख्या और दूसरी तरफ जंगल के अंदर आवारा पशुओं का प्रवेश, बाघों के भविष्य पर चिंता का विषय बनता जा रहा है। इससे बाघों की सेहत के साथ-साथ टाइगर रिज़र्व के आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों में भी खतरा बढ़ सकता है।
बाघ हो सकते हैं अनचाही बीमारी का शिकार
दरअसल, यह आवारा पशु जंगल के आसपास के ग्रामीणों के लिए दूध का एक बहुत बड़ा साधन हैं। लेकिन इन पशुओं को तरह-तरह के इंजेक्शन लगाकर इन से दूध निकाला जाता है। वहीं जब यह दूध देने के काबिल नहीं रहते तो इन्हे जंगल की ओर हकाल दिया जाता है। जिसका शिकार करके जंगल के चुस्त-दुरुस्त बाघ भी किसी अनचाही बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

आदमखोर भी बन सकते हैं टाइगर
वहीं जानकारों का कहना है कि अगर टाइगर इस तरह का आसान शिकार करेगा तो सुस्त भी हो जाएगा। जिससे भविष्य में उसके आदमखोर होने की भी संभावना बढ़ जाती है। सुस्त होने पर टाइगर इंसान या पालतू जानवर को शिकार के लिए तलाशता है। ऐसे में टाइगर जंगल से निकल कर आबादी वाले क्षेत्रों में शिकार के लिए जा सकता है। गौतलब है कि पीलीभीत में पूर्व में कई बार तेंदुए या टाइगर के हमलों में किसानों की मौत हो चुकी है। अब यह वीडियो भी वन अधिकारीयों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications