Pilibhit: 8 माह की गर्भवती पत्नी को शराबी पति ने बाइक से बांधकर घसीटा, पुलिस ने पकड़ा

पीलीभीत जिले में शराबी पति ने बेरहम से पीटा और बाइक के पीछे बांधकर घसीटा। महिला को सीएचसी भेजा गया जहां से पीलीभीत रेफर कर दिया गया।

Pilibhit News

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शराबी पति ने अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी को बाइक से पीछे बांधकर गली में काफी दूर तक घसीटा। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने बमुश्किल विवाहिता को बचाया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी में एडमिट कराया गया है, जहां से उसे पीलीभीत रेफर कर दिया गया।

पीड़ित महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र के घुंघचाई गांव का है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन सुमन की शादी कस्बे के ही रहने वाले रामगोपाल के साथ हुई है। शनिवार को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया, जिससे नाराज रामगोपाल ने सुमन को मारपीट की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी रामगोपाल ने पीड़िता को जान से मारने की नियत से बाइक से बांध कर घसीटा। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी पति राम गोपाल को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Recommended Video

    पीलीभीत:दहेज की मांग पूरी नही होने पर देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म

    पति नशे में था और उसने अपने कृत्य को माना भी। फिलहाल पीड़ित खुद अपनी आप बीती सुना रही है। अस्पताल में एडमिट सुमन ने बताया कि पति ने हंसी-हंसी में हाथ बाइक से बांध दिए और गली-गली घसीटा। मैंने समझा मेरे साथ मजाक कर रहा है, लेकिन एकदम उसने बाइक चला दी। मुझे बहुत चोट आई है और दर्द हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+