यूपी की प्रतिभाशाली बेटी से दरिंदगी के बाद हत्या, पीलीभीत पुलिस सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार

पीलीभीत, 15 नवंबर। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या की वारदात हुई है। 13 नवंबर को कोचिंग जाने के लिए छात्रा घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस को सूचित कर छात्रा को तलाशना शुरू किया तो रविवार को उसकी लाश गन्ने के खेत में मिली। छात्रा की लाश बिना कपड़ों के पड़ी थी, उसके मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। आलाधिकारियों ने परिजनों को समझाकर पुलिस सुरक्षा में छात्रा का अंतिम संस्कार करा दिया। पीलीभीत के एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।

Recommended Video

    यूपी की प्रतिभाशाली बेटी से दरिंदगी के बाद हत्या, पीलीभीत पुलिस सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार
    Last rites of girl performed in police security

    बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में गन्ने के खेत में रविवार को छात्रा का शव मिला। शव के पास ही उसका स्कूल बैग पड़ा था और बीयर की चार बोतलें भी थीं। इसी से आशंका जताई जा रही है कि छात्रा से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई है। छात्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। छात्रा के परिजनों का कहना है कि वह पढ़ने में बहुत तेज थी। पिछले साल उसने हाईस्कूल की परीक्षा ए ग्रेड से पास की थी और वह आगे पढ़कर डॉक्टर बनना चाहती थी। माता-पिता ने उसकी बेहतर पढ़ाई के लिए कोचिंग लगवाई थी और छात्रा प्रतिदिन चार विषयों की कोचिंग करने साइकिल से जाती थी। पिता का कहना है कि 13 नवंबर को भी वो कोचिंग जाने के लिए निकली थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी।

    Last rites of girl performed in police security

    घटनास्थल पर बरेली रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा समेत पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े थे और छात्रा का अंतिम संस्कार नहीं करने दे रहे थे। आलाधिकारियों ने परिजनों को एक सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। साथ ही, मामले की जांच और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर अदालत में सजा दिलाने की पैरवी करने का भरोसा दिया जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। सोमवार की सुबह को पुलिस सुरक्षा में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी घटना की जांच कर रही है और छात्रा की पहचान के युवक को हिरासत में लिया है। छात्रा के परिजनों से मिलने सपा के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा समर्थकों के साथ पहुंचे और उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+