प्रॉपर्टी के लिए चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडों से की भाई की पिटाई, नाक में घुसाई लकड़ी
Pilibhit News, पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रॉपर्टी के चक्कर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां चचेरे भाइयों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। फिर उसकी नाक में लकड़ी घुसेड़ दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित उसी हालत में एसपी से शिकायत करने के लिए पुलिस लाइन जा पहुंचा, जहां उसे देखकर सभी लोग दंग रह गए। उसने शिकायती पत्र देकर आरोपित भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला पीलीभीत जिले के दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के गांव गौटिया का है। गांव निवासी रोशनलाल पुत्र झम्मनलाल ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है। अकेले ही जिंदगी गुजर बसर कर रहा है। उसके चचेरे भाई कल्यान सिंह पुत्र मूलचंद्र और सुशील पुत्र सुरेश चंद्र उसकी जमीन छीनना चाहते हैं। इसे लेकर आए दिन मारपीट करते हैं।
आरोप है कि मंगलवार रात चचेरे भाइयों ने जमीन को लेकर उसके साथ में मारपीट की। इतने से मन नहीं भरा तो अमानवीयता पर अमादा हो गए। हाथ-पांव बांधकर उसकी नाक में लकड़ी घुसेड़ कर आर-पार कर दी, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को वह घायलावस्था में पुलिस लाइन पहुंचा। एसपी ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं, एसपी ने दियोरिया कला इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें:- पीलीभीत सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications