सीओ पर पूर्व प्रधान से पैर छूकर नाक रगड़वाने का आरोप, सांसद वरुण गांधी ने डीजीपी से की कार्रवाई की मांग

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने डीजीपी को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बीसलपुर के पूर्व सीओ विनीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा सांसद ने डीजीपी को लिखा कि ग्राम मरौरी खास के पूर्व प्रधान संजीव अवस्थी को नाक रगड़ने के लिए मजबूर करने वाले सीओ बीसलपुर ने मानवता को शर्मसार करने वाला काम किया है। डीजीपी ने सांसद की चिट्ठी पर एक्शन लेते हुए एडीजी जोन बरेली अविनाश चंद्रा से इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

BJP MP Varun Gandhi wrote letter to DGP against CO

सांसद वरुण गांधी ने डीजीपी को पत्र में लिखा कि बीसलपुर सीओ ने पूर्व प्रधान से गाली-गलौच कर दुर्व्यवहार किया और पैर छूकर नाक रगड़वाया। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी से की थी जिसके बाद हुई जांच में घटना सही पाई गई। दोषी सीओ को पद से हटाकर मुख्यालय में अटैच कर दिया गया। सांसद ने लिखा कि सीओ बीसलपुर के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं होने की वजह से क्षेत्र के निवासियों में गुस्सा है। जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी के इस निंदनीय और गैरकानूनी कृत्य पर माफी नहीं दी जा सकती।

महाशिवरात्रि से एक दिन पहले हुई घटना के बारे में बीसलपुर से भाजपा विधायक राम शरण वर्मा ने बताया कि बुधवार को सीओ विनीत सिंह एसएचओ के साथ जमीन संबंधी विवाद को सुलझाने के लिए आए थे। मढ़ानाथ मंदिर परिसर में अवैध रूप से रह रहे पुजारी गुड्डू ने सीओ को बुलाया था। पुजारी ने गांव के पूर्व प्रधान संजीव अवस्थी पर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने और धार्मिक आयोजनों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया था।

विधायक के मुताबिक, संजीव अवस्थी को गुड्डू के पैर छूकर वहां तीन बार नाक रगड़ने पर सीओ ने मजबूर किया। विधायक ने भी एसीएस होम अवनीश अवस्थी, डीजीपी एचसी अवस्थी और पीलीभीत के एसपी को पत्र लिखकर सीओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सीओ को निलंबित किए जाने की मांग करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+