जलवायु में सुधार के लिए बड़ी छलांग लगानी होगी
जर्मनी के जलवायु सम्मेलन पीटर्सबर्ग डायलॉग में दुनिया के 40 देशों के प्रतिनिधी जलवायु से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेश ने दुनिया से "जलवायु के लिए एक बड़ी छलांग" लगाने की अपील की है. जर्मनी में सालाना जलवायु सम्मेलन पेटर्सबर्ग डायलॉग को संबोधित करते हुए गुटेरेश ने यह बात कही. बर्लिन में 2 मई को शुरू हुए दो दिनों के इस सम्मेलन के पहले दिन गुटेरेश ने विडियो संदेश के जरिए संबोधित किया. इसमें 40 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.
पेटर्सबर्ग डायलॉग
पेटर्सबर्ग डायलॉग का यह 14वां संस्करण है. 2010 में बॉन के पेटर्सबर्ग हिल से इस सम्मेलन की शुरुआत हुई थी और वहीं से इसे यह नाम मिला. इसे जर्मनी की पूर्व चांसलर अंगेला मैर्केल ने शुरू किया था. जर्मनी का विदेश मंत्रालय यह सम्मेलन बुलाता है. इस बार यह जलवायु सम्मेलन बर्लिन में हो रहा है.
तीन गुना ज्यादा तेजी से पिघल रही है ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका की बर्फ
इस बार अगले जलवायु सम्मेलन, कॉप 28 से पहले दुनिया के देश बैठ कर आपस में जलवायु से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. कॉप 28 इस साल नवंबर में दुबई में होगा. गुटेरेश ने सम्मेलन में आए लोगों से कहा, "हम जानते हैं कि 1.5 डिग्री का रास्ता संभव है." पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्य में ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने से रोकने पर दुनिया के देश सहमत हुए थे. गुटेरेश ने कहा कि इसके लिए दुनिया के विकसित देशों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं को "लंबे समय से लंबित धन" मुहैया कराना होगा इसके साथ ही, "जीवाश्म ईंधन की आदत बदलनी होगी."
आशाभरी तस्वीर
मंगलवार को अपने शुरुआती भाषण में जर्मनी की विदेश मंत्री अनालेना बेयरबॉक ने एक आशाभरी तस्वीर दिखाने की कोशिश की. उन्होंने उम्मीद जताई है कि औद्योगिक देश लंबे समय से चले आ रहे अपने वादे को निभाएंगे और आर्थिक रूप से गरीब देशों की मदद के लिए आगे आएंगे.
धरती के बढ़ते तापमान को रोकने में बाधक बन रहीं तेल कंपनियां
बेयरबॉक ने कहा, "अच्छी खबर यह है कि इस वक्त चीजें जहां हैं, वहां से हम उस राह पर जा रहे हैं जो अंत में 100 अरब यूरो की रकम तक इस साल पहुंच जाएगा." बेयरबॉक का इशारा उस रकम की ओर था, जो दुनिया के अमीर देश सालाना खर्च करने के लिए तैयार हुए थे. जर्मनी ने पहले ही अपनी भागीदारी कम से कम 6 अरब यूरो बढ़ाने की बात कही है.
हालांकि जलवायु की सुरक्षा और बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के हिसाब से खुद को ढालने के लिए हजारों अरब रकम की जरूरत होगी. बेयरबॉक का कहना है, "सिर्फ सार्वजनिक पैसे से यह जरूरत पूरी नहीं हो सकेगी. इसलिए यह जरूरी है कि बड़े पैमाने पर निजी धन भी जुटाया जाए."
अमेरिका के साथ मिल कर जर्मनी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक में सुधार करने की कोशिश में जुटा हुआ है. बेयरबॉक ने कहा, "हम चाहते हैं कि जलवायु कोष को विश्वबैंक के बिजनेस मॉडल का अनिवार्य हिस्सा हो."
एनआर/एसएम (डीपीए)
Source: DW
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में IMD का Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 5 दिन बारिश का IMD Alert! UP-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि? 24 घंटे कहां तूफान? -
Weather Delhi NCR: येलो अलर्ट पर दिल्ली, कहर बनकर टूटेगी बारिश! बिजली की गति से आंधी आने की चेतावनी -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Aaj Ka Mausam: यूपी-पंजाब समेत 8 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Delhi Weather: मंडे बनेगा रेन डे! दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पूरा हफ्ता कैसा रहेगा मौसम? -
Guwahati Weather Alert: गुवाहाटी में बारिश बिगाड़ेगी IPL 2026 का खेल? नमी 100% तक पहुंची-IMD का तगड़ा अलर्ट -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications