'आखिर बहू भी..' में बहू बनेंगी पायल राजपूत
आगामी कार्यक्रम 'आखिर बहू भी तो बेटी ही है' में अभिनेत्री पायल राजपूत बहू और प्राची पाठक सास के रूप में दिखेंगी। सहारा वन पर आने वाला यह कार्यक्रम बहू कभी बेटी नहीं हो सकती, विषय पर वर्षो से चली आ रही बहस लिए होगा।
कार्यक्रम में पायल एक काल्पनिक दुनिया में जीती है। वह अपने ससुराल से वैसे ही प्यार व सराहना की उम्मीद करती है जोकि मायके में पाया होता है।
वह इस सच से अनजान है कि सास कभी उसे बेटी के रूप में नहीं स्वीकारेगी और ससुराल कभी उसका मायका नहीं बनेगा।
कार्यक्रम 16 सितंबर से प्रसासित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications