फेसबुक फ्रेंड से हुआ प्यार, मिलने पहुंचा तो मिली मौत

पटना (मुकुन्द सिंह)। आजकल के युवाओं के द्वारा बिना सोचे समझे हवा में प्यार करने का प्रचलन कुछ ज्यादा ही बढ़ता नजर आ रहा है। हवा यानी सोशल मीडिया। जी हां एक मामला राजधानी पटना में प्रकाश में आया है, जहां गर्दनीबाग के जनता रोड निवासी शशि भूषण के इकलौते पुत्र शुभम की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि इस प्रकरण की शुरुआत फेसबुक से हुई थी।

पढ़ें- फेस देखे बिना हुआ प्यार, फिर पड़े जूते

Murder

पुलिस के गिरफ्त में आए युवकों ने पुलिस को बताया कि शुभम की हत्या कर सोन नदी में फेंक दिया गया है। लेकिन स्थानीय थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा का कहना है कि जब तक शुभम का शव बरामद नहीं हो जाता है तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

जानिए क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार गर्दनीबाग थाना इलाके के जनता रोड निवासी शशि भूषण जो शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनके पुत्र शुभभ जोकि प्लस टू का छात्र है और वह बोरिंग कैनाल रोड स्थित विजन क्लासेस में कोचिंग पढ़ता था। पढ़ाई के दौरान फेसबुक पर लवली सिंह नामक एक लड़की से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद फुर्सत के पलों में एक दूसरे पर चैटिंग करते थे।

दोनों के बीच प्यार का इजहार हुआ और फिर लवली ऊर्फ आरजू सिंह ने शुभम को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। अपनी प्रेमिका के बुलाने पर शुभम अपने दोस्त सौरभ के साथ उसी की बाइक से विक्रम के लिए रवाना हो गया। जब शुभम और सौरभ विक्रम पहुंचे तब लवली कोचिंग में थी। शुभम ने जब लवली को फोन पर संपर्क किया तो लवली ने कहा कोचिंग के बाद मिलूंगी।

ऑटो में हुई पहली आमने-सामने मुलाकात

इस दौरान दोनों दोस्त यहां वहां घूमते रहे। जैसे ही लवली कोचिंग से निकली शुभम ने उसे एक ऑटो में बैठने का इशारा किया। लवली उसके साथ ऑटो में बैठ गई और तभी शुभम ने सौरव को अपनी बाइक से पीछे चलने को कहा।

पढ़ें- बेवफा पत्नी की हत्या कर छिपा दिया शव... तो फिर हुआ क्या?

सौरभ कि माने तो ऑटो जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ा तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और ओवरटेक कर ऑटो को रोक शुभम को बाहर निकाल कर पीटने लगे। सौरभ ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की और भाग जाने को कहा। सौरभ वहां से भाग गया। लेकिन उसने शुभम के घर वालों को कुछ नहीं बताया।

हत्या के बाद शव नदी में फेंका

सुभम के चाचा ने बताया कि सौरव ने पटना आकर कुछ नहीं बताया, लेकिन देर रात सौरव के घर वालों ने इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही शुभम के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और मोबाइल पर संपर्क किया तो मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था।

सभी विक्रम थाना पहुंचे जहां लोगों ने को रानी तलाब थाना भेज दिया गया। फिर वहां से गर्दनीबाग थाना भेजा भेज दिया गया। पुलिस वाले कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। अंत में शुभम के परिजन पटना के एसपी चंदन कुशवाहा के पास पहुंचे और अपनी बात रखी।

एसपी के निर्देश के बाद विक्रम थाना की पुलिस हरकत में आई और त्वरित कारवाई करते हुए सत्यम मेधावी और छोटी जिसकी उम्र 12 वर्ष है उसे हिरासत हिरासत में लेकर पूछताछ की। सत्यम ने बताया कि इस मामले में लवली सिंह का पूर्व प्रेमी आलोक और उसका दोस्त शामिल हैं।

पुलिस ने इन सभी के बयान के आधार पर पिंकू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने शुभम की हत्या किए जाने और शव को सोन नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस को पुछताछ दौरान बताया कि लवली सिंह के प्रेमी आलोक ने जब लवली को शुभम के साथ देखा तो खून खौल उठा और उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+