बक्सर: मोबाइल रिचार्ज नहीं करवाया तो पत्नी ने लगा ली फांसी
बक्सर। बिहार के बक्सर में एक विवाहिता ने फांसी से लटककर जान दे दी। घटना के बाद पति थाने पहुंचा और आत्महत्या की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल रिचार्ज नहीं करवाया तो कर ली आत्महत्या
घटना बक्सर जिले के मुरार थाना के नाचाप गांव की है। गांव निवासी विजय यादव ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है। जब पुलिस ने कारण पूछा तो उसने बताया कि पत्नी मोबाइल फोन रिचार्ज कराने की बात कह रही थी। वह फोन पर भाई से बात करना चाहती थी, लेकिन उसने मना कर दिया। गुस्से में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना मिलते ही मुरार थाना प्रभारी मनोज पाठक पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भेजते हुए मामले की जांच में जुट गए। मृतका के दो बेटे भी हैं। मृतका के पिता नंदकिशोर यादव ने बताया कि 15 साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। सोमवार को सुबह करीब चार बजे छोटी बेटी ने फोन पर बताया कि दीदी ने पंखे में साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications