एक्जाम हॉल में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सारण जिले के मढौरा अंतर्गत आरएन इंटर कॉलेज में मकेर बाघाकोल की रहने वाली विवाहिता इंटर की परीक्षाएं दे रही थी। इसी दौरान वह असहज महसूस करने लगी और प्रसव पीड़ा से कराहने लगी थी, कॉलेज के शिक्षकों ने फौरन एंबुलेंस बुलाया। लेकिन एंबुलेंस आने में देर होने के कारण विवाहिता ने कॉलेज में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया।
बाद में महिला और उसके बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरी जांच के बाद पता चला कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि बिहार में 12वीं की परीक्षा चल रही है, जिसके लिए पूरे राज्य में 882 केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 4,10,662 छात्राएं और 9,81,778 छात्र भाग ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications