बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से

पटना। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से प्रारंभ होगा। 26 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर गंभीर मुद्दों से बचने के लिए सत्र को छोटा करने का आरोप लगाया है।

Jitan Ram Majhi

इस छोटे सत्र में भी मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरने को तैयार है। भाजपा के एक नेता की मानें तो बिहार में ठप्प विकास, खराब कानून व्यवस्था तथा दशहरा हादसे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी है।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नन्दकिशोर यादव ने कहा कि कुशासन के कारण जनता चौतरफा समस्याएं झेल रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। कई गंभीर मुद्दे हैं पर सरकार विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सत्र को छोटा रखा गया है। उन्होंने कहा कि रविवार और छुट्टी को देखा जाए तो सह सत्र सिर्फ पांच दिन का है।

इधर, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनका मकसद केवल हंगामा कर मीडिया का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि संक्षिप्त सत्र को बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने विपक्ष पर ही अपनी भूमिका से भागने का आरोप लगाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+