पत्नी ने पहले की दिवाली की पूजा, फिर आधी रात में इस वजह से ले ली पति की जान

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इस वजह से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने मोबाइल पर बात करने से रोका था। घटना दिवाली की रात की है। पति-पत्नी दोनों ने साथ मिलकर पहले दिवाली की पूजा की, फिर कमरे में चले गए। इसी दौरान पत्नी के मोबाइल पर किसी का फोन आया तो वह उससे बात करने लगी। पति ने उसे फोन पर बात करने से रोका तो वह गुस्से में पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

घटना औरंगाबाद जिले के रसियप थाना के संड़सा गांव की है। दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा के बाद पत्नी आरती देवी ने अपने पति अनिल कुमार सिंह (38) के साथ अपने कमरे में थी। इसी दौरान आरती के मोबाइल पर किसी का फोन आया, वह उससे बात करने लगी। अनिल ने उसे मोबाइल पर बात करने से मना किया। इस बात पर आरती को इतना गुस्सा आया कि उसने अनिल की गला दबाकर हत्या कर दी।

लाश को ठिकाने लगाने में पकड़ी गई आरती

लाश को ठिकाने लगाने में पकड़ी गई आरती

आरती अपने पति अनिल की हत्या के बाद शव को ठिकाना लगाने की कोशिश कर रही थी। इतने में पड़ोसियों को भनक लग गई। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरती को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। आरती को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

दुर्घटना के बाद शरीर से कमजोर हो गया था पति

दुर्घटना के बाद शरीर से कमजोर हो गया था पति

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। दिवाली की रात दोनों के बीच मोबाइल पर बात करने को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अनिल तीन महीने पहले दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद उसका शरीर कमजोर हो गया था। दोनों की एकमात्र बेटी थी, ​जिसकी दो महीने पहले मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+