घऱ में लगी आग में जिंदा जल गए पति-पत्नी, हादसा देख लोग रह गए सन्न

Patna News, पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक घर मे लगी आग में झुलसकर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड के पहुंचने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दंपति की जलकर मौत हो चुकी थी। इस हृदय विदारक घटना के बाद से ही मुहल्ले के लोग सन्न हैं।

Wife husband died in fire in home in Bihar

मृतक दंपति की पहचान देवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक देवेंद्र सिंह केबल ऑपरेटर का काम करते थे। बताया जाता है की देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी सुषमा देवी के साथ दीरा मुहल्ले स्थित अपने निजी मकान में रहते थे जबकि उनके बेटे और बहू पास में ही किसी अन्य मकान में रहते थे।

घटना का पता शुक्रवार अहले सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को चला जिसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस और दमकल को सूचना दी। हालांकि घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि घर मे शॉर्ट सर्किट से आग लगी और दोनों की झुलसकर मौत हो गई। आग बुझने के बाद जब दमकल के जवान और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे तो दोनो के शव को जमीन पर पूरी तरह झुलसा हुआ पाया।

घटना के बाद मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। वहीं चौक थाने की पुलिस भी अगलगी की इस घटना की जांच में जुटी है। मुहल्ले के लोगों के मुताबिक केबल ऑपरेटर का काम करनेवाले देवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी का मुहल्ले के लोगों और अपने बच्चों के साथ बेहतर संबंध थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+