पेशेंट बनकर क्लीनिंक आयी डॉक्टर की गर्लफ्रेंड! और फिर?

पटना। राजधानी की अपोलो डेंटल क्लीनिंक में एक लड़की हर रोज़ पेशेंट बनकर आती, डॉक्टर के रूम में एंट्री के बाद दरवाज़ा बंद हो जाता। और फिर क्या होता था यह आप समझ सकते हैं। आपकी समझ डॉक्टर साहब की पत्नी की समझ से मेल खाती है और शायद इसीलिये पत्नी ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

पढ़ें- सर्वे में खुलासा: भारत की 63 प्रतिशत महिलाएं शादी से पहले होती हैं वर्जिन

Doctor with girlfriend

जी हां पेशे से दंत चिकित्सक अपनी पत्नी के रहते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करते क्लीनिक में ही पकड़े गये। जब उनकी पत्नी ने उन्हें रंगों हाथ रंगे हाथ पकड़ लिया तो पति पत्नी में झगड़ा भी हुआ जिसमें डॉक्टर ने अपनी पत्नी को ही पीट डाला। पत्नी को गहरी चोट आयी, जिसके बाद अय्याश डॉक्टर के खिलाफ एस के पुरी थाना में मामला दर्ज करवाया गया।

राजधानी के एस के पुरी थाना क्षेत्र स्थित एएन कॉलेज के सामने अपोलो दंत क्लीनिक है। उसमें चिकित्सक डा. एन के सिंह व उनकी पत्नी रश्म‍ि सरोज के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिसके गवाह उनके पेशेंट भी थे। खैर मियां-बीवी के चक्कर में कौन पड़ता है आज-कल।

पढ़ें- तनु वेड्स मनु के "पप्पी भईया" बने तेज प्रताप!

लेकिन बुधवार को बवाल हो गया, जब मिसेज सिंह अचानक क्लीनिंक पहुंचीं। उन्होंने देखा कि दो पेशेंट बाहर बैठे हैं और अंदर डॉक्टर साहब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मना रहे हैं। पत्नी ने धड़ाके से दरवाजा खोल दिया और दोनों को आपत्त‍िजनक अवस्था में पाया। फिर क्या था। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और डॉक्टर ने अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और अंतत: मामला दर्ज हो गया।

पुलिस के मुताबिक डा. एन के सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बीते कई माह से अय्याशी कर रहे थे। रश्म‍ि सरोज पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में रहती हैं। अपने पति के खिलाफ मारपीट तथा एक पत्नी के रहते दूसरी औरत के साथ अय्याशी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष ने बताया की बीते कई माह से दोनों के बीच तलाक का मामला भी चल रहा था। लेकिन न्यायालय में दोनों के बीच समझौता हुआ तो दोनों एक साथ रहने को तैयार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+