VIDEO : पटना में मोबाइल पर बात कर रही महिला मेनहोल में गिरी, जानिए क्या हुआ फिर ?

पटना, 22 अप्रैल: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक महिला फोन पर बात करते-करते हादसे का शिकार हो गई। वह सड़क पर खुले पड़े मेनहाल में जा गिरी। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महिला के मेनहोल में गिरते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत वहां जुट गए। बताया जा रहा है कि महिला को तुरंत ही वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बाजार से लौट रही थी महिला

बाजार से लौट रही थी महिला


मामला पटना सिटी के वार्ड नंबर 56 का है। बताया जा रहा है कि महिला बाजार से लौट रही थी। उसके एक हाथ सामान था और दूसरे हाथ से फोन पर बात कर रही थी। महिला सिटी की तरफ जा रही थी, तभी ओवरब्रिज के पास बीच सड़क पर ही एक मेनहोल खुला था। महिला मेनहोल से पहले ही इधर-उधर देखने लगी और अचानक से चेंबर में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को मेनहोल में गिरता देख दौड़ पड़े। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महज 18 सेकेंड में ही महिला को नाले से निकालकर उसकी जान बचाई।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पहले एक ई-रिक्शा मेनहोल के ऊपर से बचकर निकलता है। ठीक पीछे फोन पर बात करते हुए आ रही महिला उसी मेनहोल में गिर जाती है। इस घटना से लोगों में प्रशासन की मनमानी से आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिटी क्षेत्र में ऐसे मेनहोल ज्यादा हैं, जो मौत का खतरा बन गए हैं।

महिला की जान भी जा सकती थी

महिला की जान भी जा सकती थी

बता दें, मेनहोल करीब 7 से 8 फीट गहरा था। अगर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मदद न की होती तो महिला की जान भी जा सकती थी। लोगों का कहना है कि राजधानी है, लेकिन यहां सड़कों पर खुले मेनहोल शहर की पहचान बने हुए हैं। अगर निगम के कर्मचारी गंभीर रहते और खुले मेनहोल को लेकर गंभीर होते तो ऐसी घटना नहीं होती। बताया जा रहा है कि NMCH से लेकर मलिया महादेव जल्ला रोड में नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इस कारण ऑटो और चार पहिया वाहन नाले के पास से आते जाते हैं। इससे पैदल चलने वालों को बहुत कठिनाई होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+