DJ की धुन पर असली सांप के साथ कर रहा था 'नागिन डांस', सांप ने मौका मिलते ही ले ली जान, देखें VIDEO

खगड़िया। बिहार के खगड़िया में करीब 50 साल के शंभू सिंह पिछले 10 साल से सांप पकड़ने का काम करते थे। सांपों को पकड़ने में वह इतने माहिर हो गए थे कि जहरीले से जहरीले सांपों को बिना डरे अपने काबू में कर लेते थे। शंभू सिंह इन सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया करते थे, लेकिन उनसे हुई एक गलती भारी पड़ गई। हाथ में विषैला कोबरा सांप लिए शंभू सिंह डीजे की धुन पर मदमस्त होकर डांस कर रहे थे। अचानक वह कोबरा को पूंछ से पकड़कर अपनी पीठ पर डाल लेते हैं, जहां कोबरा उन्हें डस लेता है। आधे घंटे तक शंभू सिंह गांव में झाड़फूंक करवाते हैं फिर उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर देते हैं।

Recommended Video

    DJ की धुन पर असली सांप के साथ कर रहा 'नागिन डांस', सांप ने मौका मिलते ही ले ली जान, देखें VIDEO
    सांपों को पकड़ने में माहिर थे शंभू सिंह

    सांपों को पकड़ने में माहिर थे शंभू सिंह

    मामला जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले शंभू सिंह ​पिछले 10 वर्षों से सांप पकड़ने का काम करते थे। वह सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया करते थे। शंभू सिंह सांपों को बहुत ही आसानी से अपने काबू में कर लेते थे। बताया जाता है कि गांव में कहीं भी सांप निकलता था तो शंभू सिंह को बुलाया जाता था। वह सांप को पकड़कर अपने साथ ले जाते थे और बाद में इसे जंगल में छोड़ देते थे।

    शंभू की पीठ पर कोबरा ने काटा

    शंभू की पीठ पर कोबरा ने काटा

    शंभू सिंह ने बुधवार को भी सुबह करीब 10 बजे एक कोबरा सांप पकड़ा था। इसे उन्होंने अपने पास ही रखा था। कुछ देर बाद शंभू सांप को हाथ में पकड़कर ही गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल हो गए। इस दौरान वह डीजे की धुन पर सांप को हाथ में लिए नाचने लगे। शंभू सिंह ने अचानक कोबरा को अपनी पीठ पर डाल लिया, जहां कोबरा ने उन्हें डस लिया। इसके बाद करीब आधा घंटे तक शंभू सिंह अपने गांव में ही झाड़फूक करवाते रहे, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई। आनन-फानन में परिजन शंभू को बेलदौर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    लाइव वीडियो आया सामने

    लाइव वीडियो आया सामने

    सपेरे शंभू सिंह को कोबरा के डसने का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो प्रतिमा विसर्जन के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने बनाया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शंभू सिंह सांप को हाथ में लिए डीजे की धुन पर डांस कर रहे हैं और सांप को अपनी पीठ पर लाद लेते हैं, जहां सांप उन्हें डस लेता है। शंभू सिंह की एक गलती से उनकी जान चली गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसर गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+